'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्में करने के बाद यंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर एक दमदार फिल्म करने में जुटी हुई हैं। आलिया जल्द ही अपनी नई फिल्म 'राजी' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म निर्माता इसे अगले साल मई महीने में रिलीज करने की तैयारी में हैं। जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोड्कशन के बैनर तले बन रही फिल्म 'राजी' 11 मई 2018 को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने हाल में ही फिल्म से आलिया की एक तस्वीर रिलीज की है।
पढ़ें: सलमान खान ने कहा- बॉलीवुड में टिकना है तो करना ही पड़ेगा ये काम
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म मेकर्स द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आलिया फुल एथनिक अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहन रखी है, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने कान में लंबा झुमका पहन रखा है।
4 of 5
इस फिल्म में आलिया के किरदार के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं है। आलिया के अलावा इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इस फिल्म को विनीत जैन, करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्वा मेहता और प्रीति साहनी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
आलिया कश्मीर की वादियों में इस फिल्म की शूटिंग की कर रही हैं। उन्होंने फिल्म के सेट से भी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ये फिल्म 2018 की प्रत्याशित फिल्मों में से एक है।
पढ़ें: 'गोलमाल अगेन' के सुपरस्टार अजय का बड़ा फैसला, निराश होंगे काजोल के फैंस