फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सेट से दी बधाई, कहा- रंगीली रानी की तरफ से हैप्पी होली

Tue, 07 Mar 2023 06:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में चल रही है। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। होली त्यौहार का खुमार हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। होली के मौके पर कई सारे सेलेब्स अपने फैंस को होली की बधाइयां देते भी नजर आ रहे हैं। इसी श्रेणी में आलिया भट्ट ने भी अपने फैंस को बेहद अलग अंदाज में होली की बधाई दी है।

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
होली के खास मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए फैंस को होली की बधाई दी है। आलिया इस तस्वीर में काफी कलरफुल छतरी को हाथ में लिए नजर आ रही हैं। आलिया ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सेट से रंगीली रानी की तरफ से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’
 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : insta

सोशल मीडिया पर आलिया की इस तस्वीर पर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस आलिया भट्ट की इस लेटेस्ट फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मिस रंगीली को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आलिया की यह छतरी कितनी प्यारी लग रही है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘रंगीली को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।’

Jawan: SRK की फिल्म को लेकर आया अपडेट! जवान में अल्लू अर्जुन नहीं किंग खान को मिलेगा इस साउथ सुपरस्टार का साथ

4 of 5
आलिया भट्ट इंस्टाग्राम फोटो - फोटो : social media

इससे पहले आलिया की शूटिंग सेट से एक तस्वीर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह कश्मीर में शूटिंग करते हुए नजर आईं थी। गौरतलब है कि करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो गई थी, लेकिन आलिया के प्रेगनेंसी ब्रेक की वजह से एक आखिरी गाने की शूटिंग नहीं हो पाई थी। आलिया की वापसी के बाद इस गाने की शूटिंग की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'  28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।  आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म में सुपरस्टार धर्मेंद्र भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, अपनी आवाज के लिए उन्हें सुननी पड़ी थी बातें, अगर उस वक्त वो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें