फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे बिकिनी पहन आलिया ने किया ऐसा डांस, रणबीर भी कह उठेंगे- कहा ना प्यार है...

Mon, 08 Feb 2021 04:46 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों संंग आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट अपने फिल्म शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर इन दिनों मालदीव के टूर पर हैं। यहां वे दोस्तों के साथ वैकेशन का मजा ले रही हैं। आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट और गर्ल गैंग मौजूद है। अब उन्होंने ‘कहो न प्यार है’ के गाने पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन

2 of 5
दोस्तों संंग आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो में मालदीव का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई दे रहा है। समंदर का नीला पानी और आलीशान रेजॉर्ट आलिया को खूब भा रहा है। समुद्र किनारे रेत पर खड़े होकर वे भरपूर मस्ती कर रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की बिकिनी पहन रखी है और सफेद शर्ट से इसे लुक दिया है।

विज्ञापन

3 of 5
छुट्टियों में एंजॉय करतीं आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

वैकेशन मोड में चल रहीं आलिया भट्ट ने समंदर की रेत पर धूप में खूब डांस किया। ‘कहो न प्यार है’ गाने पर किया गया उनका डांस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में साथ में उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। सभी बिकिनी पहनकर समां का लुत्फ उठा रहे हैं। वे लंच भी कर रही हैं। उनकी दोस्त ने दो मनमोहक नजारे वाले वीडियो शेयर किए हैं। 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट अब उन स्टार्स की लिस्ट में हैं, जो हालिया दिनों में अपना हॉलिडे मनाने मालदीव के समंदर किनारे पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे स्विमसूट पहने समंदर की लहरों पर बैठी थीं और रेत संग अटखेली करते उनकी फोटो वायरल हो गई थी। मल्टी कलर की बिकिनी में आलिया बेहद बोल्ड लग रही थीं। फैंस ने उनके पोस्ट पर काफी रिएक्शन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram

बता दें कि आलिया भट्ट इससे पहले एक और वैकेशन पर थीं। नए साल का जश्न वे रणबीर के साथ मना रही थीं। इसके लिए वे रणबीर और उनके परिवार के साथ रणथम्भौर गई हुई थीं। इसके अलावा उन्हें रणबीर के साथ दिल्ली में भी देखा गया था। यहां वे रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के घर डिनर के लिए पहुंची थीं। रिद्धिमा ने वो तस्वीरें साझा की थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें