फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर आलिया के साथ इस कमरे में छिपकर बैठा कौन है ये शख्स, यूजर बोले- 'कहीं रणबीर तो नहीं'

Sun, 07 Jul 2019 03:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौट आए है। मुंबई पहुंचने के बाद आलिया ने ऐसी तस्वीर शेयर की है कि सोशल मीडिया पर चर्चा चल पड़ी। फैंस आलिया से तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं। आगे की स्लाइड में आपको बताते हैं कि आखिर क्यों आलिया की इस तस्वीर की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
तस्वीर में आलिया एक चेयर पर बैठी हैं। उन्होंने बाथरोब पहना हुआ है और अपनी नाक को ढका हुआ है। तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मूड'। आलिया के साथ किसी आदमी का पैर दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा सामने बैठे शख्स ने ही तस्वीर खींची हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया की इस तस्वीर के साथ कयास लगाए जाने लगे कि क्या सामने रणबीर कपूर बैठे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'रणबीर कपूर है?' वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'किसका पैर है?' 

4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया और रणबीर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'सबसे अच्छी बात ये है कि हम दो लोग हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जी रहे हैं। वो (रणबीर कपूर) अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा है और मैं भी। इस वजह से आप हमें लगातार साथ में देखेंगे, यही एक सहज रिश्ते की निशानी है, किसी की नजर ना लगे।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वाराणसी में खत्म की है। फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में होंगे। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें