फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: हॉलीवुड के बाद अब जापानी फिल्म में काम करने की तैयारी में आलिया भट्ट? बोलीं- मैं ऐसी भूमिकाएं...

Wed, 23 Nov 2022 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से साउथ में कदम रखा था। इस फिल्म को साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। दक्षिण भारत के बाद अब आलिया जल्द ही गैल गैडोट की हॉलीवुड फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम 'हार्ट ऑफ स्टोन' है। अब आलिया इससे एक कदम आगे बढ़कर बड़ी चुनौती का सामना करने की तैयारी में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस हॉलीवुड के अलावा और भी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं।
Raja Murad-Samina Murad: पत्नी को बिना देखे शादी के लिए कर दी थी हां, कुछ ऐसी है रजा मुराद की लव स्टोरी
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दूसरी भाषाओं की विदेशी फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की है। आलिया ने कहा, 'मैं केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि इससे आगे भी बहुत कुछ एक्सप्लोर करना चाहती हूं।' इस बातचीत के दौरान उन्होंने जापानी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी बात की। 
Dilip Tahil: जया प्रदा के साथ रेप सीन में आपा खो बैठे थे दिलीप ताहिल? अभिनेता ने वर्षों बाद बताया सारा सच
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'यह केवल किसी हॉलीवुड की फिल्म या किसी दूसरे कंटेंट को लेकर नहीं है, बल्कि मेरा विचार खुद को चैलेंज करते रहने का है। मैं ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं जो चैलेंजिंग हो। मुझे लगता है कि नई इंडस्ट्री में काम करने पर हमेशा ऐसा लगता है। कल को मैं जापानी फिल्म भी करूंगी, अगर मुझे पता होगा कि यह भाषा कैसे बोली जाती है।'
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस से सिहर उठे मुकेश खन्ना, बोले- 'ऐसे आफताबों के पंख काट देने चाहिए'
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बेबी गर्ल को जन्म देने के बाद फिलहाल आलिया ने एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है। मैटरनिटी लीव के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपने प्रोजेक्ट्स पर फिर से काम शुरू करेंगी। जानकारी के मुताबिक आलिया करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। काम पर लौटने के बाद वह बाकी की फिल्म की शूटिंग करेंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 
Kantara on OTT: चार भाषाओं में अब ओटीटी पर आएगी 'कांतारा', इस दिन होगी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें