फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भरी बारिश में होगी आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग, फिल्म सिटी में बने सेट पर शुरू हुआ काम

Tue, 09 Jun 2020 12:50 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट अब टूटेगा नहीं, बल्कि संजय अपनी बची हुई फिल्म की शूटिंग अब इसी सेट पर पूरी करेंगे। युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट की इस फिल्म के लिए प्रोडक्शन हाउस की तरफ से पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। मानसून को आता देख अब इस सेट को तिरपाल से ढक दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का सेट मुंबई फिल्म सिटी में लगा हुआ है जो कि लॉकडाउन के समय से ही बेकार पड़ा हुआ था। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू करने के आदेश मिलने के साथ ही निर्माताओं की जान में जान आ गई है और वह अपने रुके हुए कामों को शुरू करने के लिए पुरजोर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली ने भी अपने सेट को शूटिंग के लायक फिर से तैयार करवाया है। साथ ही भारी बारिश होने से पहले ही इसके ऊपर तिरपाल तनवा दी है जिससे कि बारिश सेट को नुकसान न पहुंचाने पाए।

4 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते रविवार के दिन ही है फिल्म के इस सेट पर 10 से 12 कर्मचारियों को काम करते हुए देखा गया जो सेट को तिरपाल से ढक रहे थे। लॉकडाउन के कुछ समय बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चाएं तेज हो गई थीं कि गंगूबाई काठियावाड़ी, मैदान, पृथ्वीराज, थलाइवी आदि फिल्मों के सेट को बारिश आने से पहले ढहा दिया जाएगा ताकि बारिश इन सेट्स को नुकसान ना पहुंचा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बारिश के ठीक तरह से शुरू होने से पहले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और शूटिंग को भी कड़े निर्देशानुसार शुरू करने का आदेश मिल गया है। जल्द ही इन फिल्मों के निर्माता फिर से अपना काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें