फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: राहा को जन्म देने के चार महीने बाद ही शुरू किया काम, 'तुम क्या मिले' की शूटिंग पर बोलीं आलिया भट्ट

Sun, 02 Jul 2023 01:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में आलिया और रणवीर की जोड़ी फैंस को एक बार फिर दिखाई देगी। साथ ही यह फिल्म करण जौहर के सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठने का प्रतीक है।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीजर के बाद निर्माताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज किया। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के जरिए गाया गया यह गीत प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध, अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित और वैभवी मर्चेंट के जरिए कोरियोग्राफ किया गया था। यह प्रेम गीत पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है। अब आलिया ने इस गीत के बारे में बात करते हुए कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।

Tripti-Karnesh: 'वही करें, जिससे खुशी मिले', कर्णेश संग ब्रेकअप की खबरों के बीच तृप्ति ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

3 of 5
तुम क्या मिले गाना - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह ने साझा किया कि 'तुम क्या मिले' साउंडट्रैक पर उनका पसंदीदा गाना है। आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में राहा को जन्म देने के चार महीने बाद गाना शूट किया था। गाना रिलीज होने से पहले करण जौहर ने भी यह साझा किया था कि राहा के जन्म के बाद आलिया ने सबसे पहले 'तुम क्या मिले' को शूट किया था।

Mimoh Chakraborty: मिमोह चक्रवर्ती को स्कूल में किया जाता था परेशान, बताया- मुझे कहा जाता था इडली गुंडा

 

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस गाने की शूटिंग के बारे में बात करते हुए आलिया कहा कि जब मैं अंतिम परिणाम देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है कि मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैंने एक बच्चे के चार महीने बाद ऐसा किया, इसलिए मैंने वास्तव में खुद को इसके लिए तैयार किया। मैं वास्तव में चाहती थी कि यह बेहतरीन गाना हो।

Project K: भगवान विष्णु से प्रेरित होगा प्रभास का किरदार! 'प्रोजेक्ट के' पर सामने आया बड़ा अपडेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media
'तुम क्या मिले' गाने की रिलीज से पहले करण जौहर ने इसे सर्वश्रेष्ठ प्रेम गीत बताया था। वहीं बात करें कलाकारों के बारे में तो इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Ameesha Patel: सनी देओल की तारीफ करती नजर आईं अमीषा पटेल, बताया बेस्ट को-स्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें