फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना और दीपिका की दीवानी हैं आलिया भट्ट, इस फिल्म में चाहती हैं साथ काम करना

Wed, 28 Mar 2018 07:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म राज़ी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा भी आलिया के पास कई बड़े बैनर की फिल्में हैं। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत आज से 5 साल पहले आलिया भट्ट ने की थी और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt
इसके बाद आलिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में देने वाली आलिया की इमेज बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री की बन गई जो अपने दम पर फिल्में हिट करवा सकती हैं। आलिया के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह किसी भी ऐसी फिल्म में काम नहीं करती जो मल्टीस्टारर हो। यानि के ऐसी फिल्म जिसमें आलिया के अलावा कोई और एक्ट्रेस भी हो।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
अपनी इस इमेज को तोड़ते हुए आलिया ने कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने की इच्छा जताई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा है कि, 'जैसे मल्टी हीरो वाली फिल्में बनाई जाती हैं वैसे ही मल्टी हीरोइन वाली फिल्में बनानी चाहिए और ऐसी फिल्म में मैं आगे बढ़ कर काम करना चाहूंगी।'

4 of 5
Alia Bhatt
दीपिका और कटरीना से आलिया की काफी अच्छी दोस्ती है और तीनों अक्सर एक दूसरे की बातें करती रहती है। आलिया ने कटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि वो काफी कूल है और मेरी उनसे काफी अच्छी बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt injury
आलिया ने कहा कि सोचिए अगर 'दिल चाहता है' का एक रीमेक बने जिसमें सभी लड़कियों की कहानी कही जाए तो कैसा लगेगा? बॉलीवुड में महिलाओं के लिए ये अच्छा समय है क्योंकि अब उनके लिए कंटेंट लिखा जा रहा है और मैं चाहूंगी कि ऐसी कोई फिल्म लिखी जाए और मैं इसमें काम करूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें