आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में बिजी हैं। उनकी पिछली फिल्म 'उड़ता पंजाब' बॉक्सऑफिस पर हिट रही थी। हाल ही में आलिया ने एक शो में 'उड़ता पंजाब' में रेप सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने बताया, गैंगरेप सीन करते समय ऐसा महसूस करती थीं
2 of 5
आलिया राजीव मसंद के शो 'द बॉलीवुड राउंड टेबल 2016' में शिरकत करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि फिल्म में एक गैंगरेप का सीन था। इस सीन को करते समय वो क्या महसूस करती थीं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने बताया, गैंगरेप सीन करते समय ऐसा महसूस करती थीं
3 of 5
आलिया ने बताया, 'आप सेट पर आते हो, उस सीन को करते हो और सिचुएशन को देखते हुए चीखते-चिल्लाते हो। मैंने इन सबको फेस किया और मुझे कोई आपत्ति नहीं हुई। क्योंकि मुझे पता था कि मैं एक्टिंग कर रही हूं। लेकिन मन में कुछ और ही चल रहा होता है।'
आलिया भट्ट ने बताया, गैंगरेप सीन करते समय ऐसा महसूस करती थीं
4 of 5
आलिया ने आगे कहा, 'मैं चाहती थी कि सीन जल्दी खत्म हो जाए। मैं बार-बार बाहर जाती, लिफ्ट में घूमती फिर अपने रूम पर आ जाती। वो सीन करने की सिचुएशन बहुत अजीब होती है। मैं सेट पर कूल रहने का नाटक करती थी और ये सबसे ज्यादा मुश्किल होता है।'
आलिया भट्ट ने बताया, गैंगरेप सीन करते समय ऐसा महसूस करती थीं
5 of 5
अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी 'उड़ता पंजाब' 17 जून 2016 को रिलीज हुई थी। पंजाब की ड्रग्स प्रॉब्लम को दिखाने वाली इस फिल्म में आलिया ने एक बिहारी मजदूर की भूमिका की थी।