कंगना रनौत ऐसी एक्ट्रेस हैं जो किसी भी बड़े एक्टर के खिलाफ कुछ भी बोलने से डरती नहीं हैं। हाल ही में 'मणिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी के दौरान कंगना ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने रणबीर के राजनैतिक मुद्दों पर विचार ना रखने को गैरजिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt
अब एक ईवेंट में आलिया भट्ट से इस बारे में सवाल पूछा गया । आलिया ने बड़ी ही समझदारी से इस सवाल का जवाब दिया । साथ ही उन्होंने कंगना की तारीफ भी की। आलिया कहती हैं, ''मेरे अंदर कंगना की तरह खुलकर बोलने की क्षमता नहीं हैं लेकिन मैं कंगना की बेबाकी के लिए उनकी बहुत इज्जत करती हूं । हां, एक तरीके से वे सही भी हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
'कभी कभी ऐसा होता है कि हम बैकस्टेप ले लेते हैं । हमें लगता है कि क्यों फालतू में बोलना । मेरे विचार हैं लेकिन उसे मैं अपने तक ही रखना चाहती हूं । मेरे पापा मुझसे अक्सर कहते हैं कि दुनिया में हर कोई हर बात पर अपने विचार रखता है । तुम अगर नहीं रखोगी तो उससे फर्क नहीं पड़ेगा ।'
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया ने हमेशा कंगना की बातों का जवाब दिया है । फिर जब बात रणबीर की हो तो वो चुप कैसे रह सकती हैं । बता दें कि कंगना ने रणबीर को लेकर कहा था, 'रणबीर कपूर कहते हैं कि हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता, आपको जिम्मेदार बनना पड़ता है। आपको पता है कि देश की वजह से आपका घर है। यह देशवासियों का ही पैसा है, जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। आप इस तरह की बात कर कैसे सकते हैं?'
जॉन अब्राहम ने भी कंगना का सपोर्ट किया था । जॉन ने कहा था- 'अगर एक्टर्स पॉलिटिकली अवेयर हैं तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए। मुझे लगता है कंगना रनौत को चीजों की जानकारी होती है। अगर आप पॉलिटिकली अवेयर हैं तो आपको अपनी राय रखनी चाहिए। इसके साथ ये जोड़ना अहम है कि उनके पास पॉलिटिक्स की समझ हो। आप ऐसे मूर्ख नहीं हो सकते, जिसे किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं है । आपको अगर नहीं पता कि बिहार से लेकर सीरिया तक में क्या हो रहा है तो आपको चुप ही रहना चाहिए' ।