फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के साथ जोड़ी बनते ही आलिया भट्ट बोलीं-इंशाल्लाह', मैं बहुत एक्साइटेड हूं'

Tue, 09 Apr 2019 01:05 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
आलिया भट्ट और सलमान खान इन दिनों अपने करियर के चरम पर हैं। सलमान और आलिया बैक टू बैक फिल्मों में काम कर रहे हैं। सलमान खान जल्द ही अपने आने वाली फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। आने वाले साल में उनकी 3 बड़ी फिल्में आएंगी। वहीं आलिया भट्ट के पास कलंक और ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्में हैं। इस बीच सलमान और आलिया एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह में नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Salman, Alia, Katrina - फोटो : social media
संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह एक प्रेम कहानी है। कुछ समय पहले सलमान खान और आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साथ में फिल्म करने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने दोनों एक्टर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने कहा कि दोनों के बीच उम्र का काफी गैप है इसलिए ये जोड़ी ठीक नहीं रहेगी।
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
आलिया भट्ट ने हाल में मीडिया को दिए इंटरव्यू में फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। आलिया ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी बनाए जाने पर कोई आलोचना नहीं हुई। आलिया ने इस बात का भी जिक्र किया कि सलमान और संजय लीला भंसाली भी इस आलोचना से परेशान नहीं हुए।

4 of 5
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali - फोटो : social media
आलिया भट्ट ने कहा- मुझे कोई आलोचना नहीं मिली। मुझे लगता है कि इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। अटकलबाजी भी एक तरह से उत्साह का ही एक रूप है और ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? मुझे इससे परेशान नहीं होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि सलमान या भंसाली सर परेशान हैं। संजय लीला भंसाली एक फिल्म निर्माता हैं, उन्होंने हमें बहुत अच्छी फिल्में दी हैं। वह ऐसे शख्स हैं जिसे हम सभी बहुत पसंद करते हैं। इतने शानदार डायरेक्टर हैं तो हमें उन पर भरोसा करना चाहिेए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया अभिषेक वर्मन की कलंक में रूप का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के जरिए वो चौथी बार वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। कलंक में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और कुणाल खेमू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें