फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर और आलिया यूरोप में फाइनल करने गए थे वेडिंग डेस्टिनेशन?, अब एक्ट्रेस ने भी दे दिया बयान

Thu, 16 May 2019 04:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा दोनों अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं । पिछले दिनों ये कपल यूरोप ट्रिप पर गया था । इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों यूरोप में अपनी वेडिंग के लिए डेस्टिनेशन फाइनल करने गए हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
अब इस खबर पर आलिया भट्ट का रिएक्शन आ गया है । आलिया से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'कुछ भी । ये सब बकवास है । ये सिर्फ एक हॉलिडे था । लोग वो ही कहेंगे जो उन्हें कहना है ।'  
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir, Alia - फोटो : social media
इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था । सोनी ने कहा था- 'ये पूरी तरह से निराधार है ।' बता दें कि आलिया और रणबीर अपने रिलेशन के लिए काफी सीरियस हैं । दोनों के पैरेंट्स की ओर से भी इनके रिश्ते को मंजूरी मिल चुकी है । 

4 of 5
Ranbir Alia Neetu - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो रणबीर की मां यानी नीतू कपूर भी आलिया को बहुत पसंद करती हैं । वो अक्सर रणबीर और आलिया की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । कुछ दिनों पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने रणबीर को आई लव यू कहा था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
बता दें कि आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ नजर आने वाले है। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं । ब्रह्मास्त्र इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें