फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir Wedding: आलिया-रणबीर की शादी कवरेज को लेकर लोग इस तरह बना रहे मजाक, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Wed, 13 Apr 2022 05:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर-आलिया के प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी पहुंचने लगे हैं, लेकिन शादी से जुड़ी हर अपडेट की सीक्रेट रखा जा रहा है। हर फंक्शन को मीडिया कवरेज से पूरी तरह से दूर रखा गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी मीम्स बनाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करने जा रहे हैं। हालांकि दोनों के परिवार वाले ही कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होने जा रहे हैं। वहीं कल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रणबीर आलिया के प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी पहुंचने लगे हैं, लेकिन शादी से जुड़ी हर अपडेट की सीक्रेट रखा जा रहा है। हर फंक्शन को मीडिया कवरेज से पूरी तरह से दूर रखा गया है और कोई भी फोटो वीडियो वायरल न हो इसका भी पूरा इंतजाम किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी मीम्स बनाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

रणबीर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही हैं। कपूर और भट्ट परिवार से लेकर कई सेलिब्रिटीज वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है ऐसे में शादी की कवरेज को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स बनाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने नायक फिल्म में सौरभ शुक्ला के कॉमेडी सीन की तस्वीर का मजेदार मीम शेयर किया है। तो चलिए देखते हैं ऐसे ही मजेदार मीम्स।

बॉलीवुड की हर शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची के डिजाइन्स को जरूर शामिल किया जाता है और खबरे हैं कि आलिया रणबीर की शादी में भी सब्यसाची, मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउफिट पहने जाएंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची को लेकर भी खूब मीम वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वेडिंग हैश टैग तेजी से ट्रेंड कर रहा है और इस पर यूजर्स एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें शक्तिमान नाटक में गंगाधर को रोल में मुकेश खन्ना हाथ में कैमरा लिए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं जेठालाला खिड़की से झांकते नजर आ रहे हैं। इसी तरह से फिल्म हेरा-फेरी का सीन भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें