फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में आलिया-रणबीर की एक और तस्वीर वायरल, अब हेल्पर के साथ आए नजर

Wed, 22 Apr 2020 12:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt with helper - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें तो बीते काफी वक्त से आ रही हैं। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। लॉकडाउन के दौरान इन दोनों को एक साथ देखा गया था जिसके बाद ऐसे कयास लगाए गए कि दोनों साथ में वक्त बिता रहे हैं। इस बीच इन दोनों की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ये दोनों हेल्पर के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को रणबीर कपूर के फैन क्लब इंस्टाग्राम अकाउंट रणबीर कपूर यूनिवर्स ने साझा किया है। इस अकाउंट से दो तस्वीर शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में रणबीर और आलिया दोनों हेल्पर के साथ नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में रणबीर अकेले हेल्पर के साथ दिखाई दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media
रणबीर-आलिया की हेल्पर के संग ये तस्वीर पुरानी है जो अब वायरल हो रही है। इसका सबूत इस तस्वीर पर लिखा हुआ कैप्शन है। कैप्शन में लिखा है- 'थ्रोबैक रणबीर और आलिया एक साथ ताज नदेसर पैलेस में।' लॉकडाउन के दौरान आलिया और रणबीर का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आते ही कहा जाने लगा कि ये दोनों एक साथ क्वारंटीन में हैं।
 

4 of 5
रणबीर आलिया - फोटो : Social Media
इस वीडियो को लेकर दोनों ट्रोल भी हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों सड़क पर एक साथ बिना मास्क लगाए स्पॉट हुए थे। जैसे ही इन सितारों का वीडियो सामने आया तो ट्रोलर्स का निशाना बन गए। वीडियो में रणबीर और आलिया के साथ कुत्ता भी है। इससे पहले इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं लेकिन आलिया ने एक तस्वीर शेयर कर इन सब बातों को अफवाह साबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram
इस तस्वीर में आलिया खिड़की के पास खड़ी थीं और बाहर की ओर सनसेट का नजारा देख रही थीं। तस्वीर में आलिया के साथ कोई और तो नजर नहीं आ रहा था लेकिन वो अकेले नहीं थीं इस बात का हिंट उन्होंने खुद दिया था। अभिनेत्री ने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा था- 'घर पर रहो और सनसेट को देखो। तस्वीर खींचने का क्रेडिट मेरे हमेशा से फेवरेट आरके को।' 

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आगे आए टीवी सितारों की पीएम मोदी ने की तारीफ, किया ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें