फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट की 'राजी' ने पहले दिन की धमाकेदार एंट्री, जानें कलेक्शन

Sat, 12 May 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt
असल जिंदगी पर आधारित आलिया भट्ट की 'राजी' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार एंट्री की है। 'राजी' फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई के साथ ही पांचवी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है। पहले दिन 'राजी' 7.50 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt
'राजी' फिल्म में आलिया भट्ट ने जासूस की भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म में आलिया की मां और अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस सोनी राजदान भी लीड रोल में हैं। 'राजी' में आलिया की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं साथ ही इसे आलिया के करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस कहा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़ रहा जिसे बेहतरीन बताया जा रहा है। इस फिल्म ने मेट्रो सिटीज में ताबड़तोड़ कमाई की है। 
 

 

4 of 5
alia bhatt raazi
'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है जिसमें आलिया भट्ट के अलावा विकी कौशल मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt
प्रोडक्शन, प्रिंट और पब्लिसिटी मिलाकर 'राजी' फिल्म का बजट 50 करोड़ है। यह फिल्म 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। पहले दिन के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि 'राजी' कुछ ही दिनों में अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। वीकेंड पर 'राजी' फिल्म का कलेक्शन कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें