फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की 'एक्स गर्लफ्रेंड' की फैन हैं आलिया भट्ट, कहा- उन्हें फुर्सत में बनाया है

Sat, 09 Feb 2019 04:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी कर रही हैं। हाल में आलिया-रणवीर एक शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की एक्स दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : twitter
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इन दिनों दोनों स्टार्स जगह-जगह जाकर अपनी फिल्म 'गली बॉय' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान दोनों इश्क एफएम में पहुंचे थे। जब रेडियो शो के होस्ट दीपिका को भाभी कहकर बुलाते हैं तो आलिया कहती हैं, 'आपकी भाभी, इनकी यानी रणवीर सिंह की बेबी और मेरी दीदी. एक्ट्रेस ने दीपिका को 'दीदी' कहकर बुलाया.
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : file photo
आलिया ने कहा, 'दीपिका के बारे में मैं क्या बोलूं. मुझे लगता है कि उन्हें भगवान ने बहुत प्यार से समय लेकर कई घंटे बैठकर बनाया है । उनका लुक्स, उनकी आत्मा और पर्सेनालिटी भी बहुत खूबसूरत है। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मिला। वो मेरी फेवरेट हैं।'
 

 

4 of 5
दीपिका आलिया - फोटो : social media
दीपिका और आलिया करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' में साथ नजर आई थीं। कॉफी के काउच पर इनकी खास बॉन्डिंग साफ देखने को मिली थी। आलिया ने माना कि भले ही वह दीपिका पादुकोण से कम मिलती हों, लेकिन उनके साथ खास अटेचमेंट रखती हैं। इस शो में  दीपिका और आलिया ने अपनी लव-लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh and Alia Bhatt - फोटो : instagram
बीते दिनों आलिया और रणवीर ने बताया कि वो इस पर 'वेलेंटाइन डे' पर क्या करेंगे। आलिया ने बताया था कि इस मौके पर उनका कोई खास प्लान नहीं है। लेकिन वो अपना ये खास दिन रणबीर और दो और लोगों के साथ बिताएंगी। वहीं रणवीर ने कहा  कि इस खास मौके पर वह अपनी पत्नी के साथ दिन बिताएंगे और शाम को वो दीपिका को अपनी फिल्म 'गली बॉय' दिखाने ले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें