फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: मैं तो छोटी हूं...फीस पर ज्ञान देने की बात पर बोलीं आलिया, कहा- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद...

Tue, 02 Aug 2022 02:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
alia bhatt - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है। हाल ही में मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी फिल्म, करियर और पर बात की। इसके साथ अभिनेत्री ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों की हालत पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन

2 of 4
alia bhatt - फोटो : instagram
वर्तमान समय में स्टार होने का अर्थ क्या है?
बातचीत के दौरान जब अभिनेत्री से पूछा गया कि वर्तमान समय में स्टार होने का अर्थ क्या है? तो आलिया ने कहा, "किसी भी व्यक्ति को क्या चीज स्टार बनाती है? यह प्यार है, लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती हैं। लेकिन यह अब अच्छे कंटेंट के बिना नहीं हो सकता। कंटेंट ही है जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचता है। इसलिए, स्टारडम उस कंटेंट से आता है जो आप लोगों को देते हैं।”
विज्ञापन

3 of 4
alia bhatt - फोटो : instagram
फिल्म फ्लॉप होने पर स्टार्स को..
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है तो स्टार्स को क्या मिलता है? "मैं मानती हूं कि फिल्म के बजट के अनुसार स्टार्स को अपनी फीस तय करनी चाहिए। लेकिन फिर, मैं किसी को यह ज्ञान नहीं दे सकती कि उन्हें कितना चार्ज करना चाहिए, क्योंकि मैं तो छोटी हूं। लेकिन यदि कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती तो कई बार एक्टर्स अपनी फीस में बदलाव करते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बाद अभिनेताओं ने बची हुई फीस लेने से इनकार कर दिया या फीस वापस कर दी है।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
किस बारे में है डार्लिंग्स?
आलिया जल्द ही डार्क कॉमेडी फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आएंगी। जसमीत के. रीन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने ही पति का अपहरण कर लेती है ताकि उसके साथ हुए दुर्व्यवहार का बदला लिया जा सके। इस काम में उसकी मां और बच्ची भी मदद करती है। फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह निर्माता के रूप में आलिया की पहली फिल्म भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें