बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट ने अपनी पिछली फिल्म राजी से सभी को खूब इम्प्रेस किया। फिल्म में आलिया ने एक जासूस का किरदार निभाया था। अब वो अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय में बिजी हैं, जल्द ही इसका प्रमोशन शुरू हो जाएगा। अभी तक फिल्म के 3 पोस्टर रिलीज किये जा चुके हैं। फिल्मों के अलावा आलिया, रणबीर कपूर से अपने अफेयर को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं।