फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Net Worth: आलिया भट्ट की कमाई से गदगद हुए पिता महेश भट्ट, बोले- इतना पैसा मैंने 50 सालों में नहीं कमाया

Fri, 29 Oct 2021 12:02 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की बात की जाए तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होगा। बेहद कम वक्त में आलिया ने अपने नाम को ब्रांड में तब्दील कर लिया है। शानदार अदाकारी के साथ साथ उन्होंने खुद का एक मुकाम हासिल किया है। इसके चलते आज उनका नाम टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होता है। बेटी की इस कामयाबी को देखकर पिता महेश भट्ट भी काफी खुश नजर आते हैं। बेटी की इस कामयाबी में उन्होंने ऐले मैगजीन को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि वो आलिया की कामयाबी से बेहद खुश हैं।

आलिया में काबिलियत
बेटी आलिया को लेकर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि अब आलिया को हमारी जरूरत नहीं है। आलिया में आगे बढ़ने की खुद काबिलियत है। अपने बारे में महेश भट्ट ने कहा कि उन्होंने हमेशा घर चलाने के लिए फिल्में बनाई हैं। लेकिन आज आलिया ने अपनी मेहनत और कड़ी लगन से एक मुकाम हासिल किया है। साथ ही वो बेहद समझदार भी हैं।

2 साल में आलिया ने कमाया खूब पैसा
महेश भट्ट में इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब आलिया छोटी थी तो 500 रुपए के लिए अपने डैडी के पैरों में क्रीम लगाती थीं। लेकिन आज उसने अपनी मेहनत और लगन से इतना पैसा कमाया है कि जितना मैंने बीते 50 साल की जिंदगी में नहीं कमाया है। 

अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत
आलिया ने हाल में आगे बढ़ने की दिशा में अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है। उन्होंने अपने इस प्रोडक्शन हाउस का नाम इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन हाउस रखा है। इसके बाद से आलिया उन चंद अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं हैं, जिनका अपना प्रोडक्शन हाउस है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें