फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soni Razdan: महेश भट्ट की पहली शादी से नाराज थीं आलिया की मां सोनी राजदान, पूजा भट्ट समझती थीं 'दुष्ट औरत'

Thu, 16 Feb 2023 11:53 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेश भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान अपने समय की दमदार अभिनेत्रियों में से एक थीं। सोनी का जन्म 25 अक्टूबर साल 1956 में ब्रिटेन के बर्मिंघम में हुआ था। सोनी ने बतौर थिएटर आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सोनी ने बॉलीबुड की ’36 चौरंगी लेन’, ‘पेज 3’, और ‘सड़क’ जैसी कई और हिट फिल्में की हैं । इसके बाद एक्ट्रेस ने 20 अप्रैल साल 1986 में बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट से शादी रचा ली थी। महेश ने सोनी से दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन

2 of 6
महेश भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : social media

इससे पहले महेश भट्ट ने किरण भट्ट से शादी की थी। दोनों के बीच कॉलेज के दिनों से ही प्यार था। कॉलेज के दिनों में महेश का अफेयर लॉरियन ब्राइट के साथ था। बता दें कि, किरण ही लॉरियन ब्राइट थीं, बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट कर लिया था। इस शादी से महेश और किरण के दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए।

विज्ञापन

3 of 6
महेश भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : social media

किरण और महेश में आई दूरियां

महेश और किरण के रिश्ते शादी के बाद ठीक नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी। इस बात का खुलासा महेश भट्ट ने साल 1998 में सिमी ग्रेवाल से बातचीत के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि सोनी हर परेशानी में उनके साथ खड़ी थीं। इस बीच सोनी की किरण के साथ काफी बहस हो गई थी, जिसके बाद उनकी बेटी पूजा सोनी को एक ‘दुष्ट औरत’ समझने लगी थीं।

4 of 6
सोनी राजदान - फोटो : social media
महेश भट्ट की पहली शादी से नाराज थीं सोनी 

सिमी ग्रेवाल से बातचीत के दौरान सोनी ने बताया था कि महेश और उनके बीच काफी प्यार था, लेकिन आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात पर झगड़े होते थे, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ नॉर्मल हो गया। वहीं, जब सिमी ने सोनी से पूछा कि क्या महेश भट्ट की पहली शादी से के प्रति उनके मन में कोई गुस्सा था? इस बात पर हामी भरते हुए सोनी ने कहा कि शायद था, लेकिन वक्त के साथ उनका गुस्सा खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें -  Akshay-Emraan: 'सेल्फी' के प्रचार के लिए अक्षय कुमार-इमरान ने की मेट्रो की सवारी, यात्रियों के साथ लगाए ठुमके
 
विज्ञापन

5 of 6
सोनी राजदान, आलिया भट्ट - फोटो : social media

सोनी को पूजा समझती थी 'दुष्ट औरत'

महेश भट्ट ने सिमी के एक और सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि सोनी को लेकर उनके परिवार में काफी नाराजगी थी। शुरुआत में सोनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। बच्चों के मन में सोनी को लेकर गलत धारणा बन गई थी। बच्चे उन्हें एक ‘दुष्ट औरत’ समझते थे। उन्हें लगता था कि सोनी ने उनके पापा को छीना है। वहींं, महेश भट्ट ने यह भी खुलासा किया कि इन बातों पर वह अक्सर अपना आपा खो देते थे और बच्चों पर भड़क जाते थे। महेश ने यह भी कहा कि उन्होंने सोनी और अपना रिश्ता एक्ट्रेस पूजा भट्ट से छुपाया नहीं था। बता दें कि तब पूजा महज 10 साल की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनी राजदान, पूजा भट्ट - फोटो : social media

महेश और सोनी की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। महेश के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद भी सोनी के मन में कसक थी। सोनी को महेश का बसाया घर तोड़ने को लेकर काफी पछतावा था। इस बात को एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था। पूजा ने कहा था कि रेकी के लिए कुनूर जाते वक्त सोनी ने उनसे कहा थी कि उन्हें महेश का बसाया घर तोड़ने के लिए पछतावा था।

यह भी पढ़ें -  Pathaan: शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब कम दाम में देख सकेंगे 'पठान'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें