देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन की अवधि तीसरी बार बढ़ाई जा चुकी है। ऐसा होने से सबसे ज्यादा परेशान दिहाड़ी मजदूर और गरीब जनता हो रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सरकार के इस फैसले पर अपनी राय रखी है।