फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई, पिता महेश भट्ट के बाद मां ने भी किया रणबीर को कबूल

Tue, 18 Sep 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
alia ranbir
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रोमांस की चर्चा अब पुरानी हो चली है। कभी महेश भट्ट को कभी ऋषि कपूर तो कभी नीतू कपूर ने अपने बयान से साबित किया है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और ये रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है। रणबीर और आलिया भी पब्लिकली इस बात को कुबूल कर चुके है कि वो डेट कर रहे है। ऐेसे में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का एक बयान सबसे ज्यादा मायने रखता हैं क्योंकि आलिया अपनी मां को काफी करीब हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Alia Bhatt and Soni Razdan
सोनी राजदान का बयान दोनो के रिश्ते कि लिए और उनके फैसले के लिए अहम है। आलिया की मां ने कहा है कि रणबीर बहुत अच्छा लड़का है। सोनी कहती हैं कि मेरा आलिया के साथ काफी अच्छा रिश्ता है और हम सीधे उससे बात करते हैं। महेश भट्ट हो या ऋषि कपूर सबको उनके रिलेशन के बार में पता है। वो काफी अच्छी तरह से रणबीर और उनके परिवार को जानती हैं और सभी बहुत अच्छे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Mahesh Bhatt
इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए महेश भट्ट ने बताया था- आलिया ने हमें बहुत गर्व महसूस करवाया है। मुझे पता है कि वह प्रतिभाशाली है और उसे फिल्मों का जुनून है लेकिन एक के बाद एक फिल्म के बाद आलिया की परफॉरमेंस से आश्चर्यचकित हूं। एक पिता होने के नाते मुझे खुशी है कि आलिया सारी चीजें खुद ही कर रही है। आलिया अब बड़ी हो गई हैं और यह उनका निजी मामला है जिसे उन्हें खुद तय करना होगा। 
 

4 of 6
Mahesh Bhatt
जब मीडिया ने महेश भट्ट से पूछा कि क्या आलिया रणबीर कपूर से अगले साल शादी करने जा रही हैं इस पर उन्होंने कहा- मैंने अपने बच्चों के निजी जीवन पर कभी बात नहीं की। मुझे लगता है कि वो अडल्ट हैं और इस पर उनका अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से आलिया के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं कोई लुक्का छिप्पी नहीं खेल रहा हूं। मैं जिंदगी के पॉजिटिव और खूबसूरत पहलू को जी रहा हूं। लेकिन आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक लिमिट तक ही बात कर सकते हैं, नहीं तो फिर आपके काम से ज्यादा लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alia bhatt
फिलहाल दोनों की शादी के बारे में  कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे हैं। हाल ही में आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की थी तो वहीं रणबीर की 'संजू' इस साल की सबसे हिट फिल्म बनी है। आलिया और रणबीर ने हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म की है। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें