फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी आलीशान घर से कम नहीं है आलिया भट्ट की लग्जरी वैनिटी वैन, देखें INSIDE तस्वीरें

Wed, 03 Jun 2020 09:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट की लग्जरी वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लॉकडाउन की इस घड़ी में अपने करीबियों संग वक्त बिता रही हैं। आलिया भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से हों लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने सिनेमा में खुद की अलग पहचान बनाई है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर हालिया रिलीज हुईं फिल्मों तक, आलिया ने खुद को हर बार साबित किया है। आलिया की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। यही नहीं उनके पास अपनी लग्जरी वैनिटी वैन भी है। आइए आपको दिखाते हैं उनके वैनिटी की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट की लग्जरी वैनिटी वैन - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के एक फैन पेज ने उनकी वैनिटी वैन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये वो जगह है, जहां आलिया अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारती हैं, या कह सकते हैं कि लॉकडाउन के पहले तक गुजारती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने अपनी पसंद से इसे डिजाइन करवाया है। अभी तो लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में हैं लेकिन जब शूटिंग का वक्त होता है तो आलिया को इसी जगह पर सबसे ज्यादा सुकून मिलता है।
 

4 of 5
आलिया की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया की वैनिटी वैन काफी कोजी है। इसमें रंग बिरंगे कुशन, साइड लैंप, टेबल और चेयर सभी चीजें काफी शानदार हैं। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने इनको रेनोवेट कराया था। तस्वीर में दिख रहा ये आलिया का मेकअप रूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया की वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं। वैनिटी वैन के इस हिस्से को उनका चलता फिरता ग्रीन रूम कह सकते हैं। खबरों की मानें तो आलिया के इस वैनिटी वैन को गौरी खान ने डिजाइन किया है। हालांकि स्पष्ट रूप से इस बारे में कहना थोड़ा मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें