फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की वजह से आलिया ने गवां दिया इतना बड़ा मौका, दीपिका-रणवीर की फिर खुली किस्मत

Sat, 15 Sep 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को तीन फिल्मों में भुनाने के बाद निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली कुछ नया करना चाहते थे। इसलिए उनकी सूची में से दीपिका पादुकोण का नाम हट गया था और एंट्री हुई रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की लेकिन अब लगता है बात कुछ बनी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
alia bhatt
अब खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली ने पीरियड ड्रामा फिल्म में आलिया की जगह अपनी फेवरेट ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आलिया संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका कैसे गवां सकती हैं तो आपको बता दें ऐसा करण जौहर के कारण हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
Alia bhatt
दरअसल आलिया करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में भी काम कर रही हैं। रिपोट्स के मुताबिक, आलिया भी भंसाली की फिल्म करना चाहती थीं लेकिन उसी समय करण ने अपनी फिल्म की घोषणा कर दी। अब इस बात को तो सभी जानते हैं कि आलिया के लिए करण जौहर कितने महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आलिया ने संजय लीला भंसाली को ना कहने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
Deepika and Ranveer
खैर दीपिका और भंसाली को जोड़ी अपनी फिल्मों के लिए ही फेमस हैं। दोनों अगर फिर से काम करते हैं तो उनकी ये चौथी फिल्म होगी। आलिया इन दिनों दीपिका के पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। वैसे हाल में रणवीर-आलिया ने एक फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी की है। रणवीर भंसाली के फेवरेट हीरो हैं अब ऐसे में तीनों की जोड़ी कुछ धमाल ही करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें