फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस से मिलता है आलिया के 'कलंक' का किरदार

Wed, 10 Apr 2019 11:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Sanam Saeed - फोटो : social media
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं और इसमें आलिया भट्ट के काम की काफी तारीफ हो रही है। आलिया हाल ही में अपने लुक्स पर खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने इसकी तैयारी पाकिस्तानी टीवी शो 'जिंदगी गुलजार है' देखकर की थी।
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt, Sanam Saeed - फोटो : social media
आलिया भट्ट और 'जिंदगी गुलजार है' की लीड एक्ट्रेस सनम सईद का लुक काफी मिलता जुलता सा नजर आता है। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा कि कलंक फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन ने उन्हें 'मुगल-ए-आजम' और 'उमराव जान' जैसी फिल्म और पाकिस्तानी टीवी शो 'जिंदगी गुलजार है' देखने के लिए कहा था।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने कहा- मैंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और भाषा को सुधारने के लिए बहुत सारी पुरानी फिल्में देखीं क्योंकि मुझे फिल्म में उर्दू बोलनी थी। फिल्म में मेरा किरदार रूप कुछ ऐसा ही लिखा गया है। यह किरदार हमेशा आपको खुश नजर नहीं आएगा।

4 of 5
karan johar
फिल्म कलंक की कहानी हिंदू-मुस्लिम विवाद पर आधारित है। यह फिल्म करण जौहर के पिता यश जौहर का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था जिसे वह पूरा नहीं कर सके। अब करण जौहर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kalank teaser poster - फोटो : twitter
फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और उनके अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें