बीमार थीं आलिया
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट हमेशा खुश और फनी अंदाज में ही नजर आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक इंटरव्यू के दौरान मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। गली ब्वॉय अभिनेत्री ने कहा जो कुछ भी उनके साथ हो रहा था तनाव नहीं बल्कि कुछ और ही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Ranveer, Deepika
- फोटो : Zee Cine Award 2019
रणवीर-दीपिका का प्यार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद बीते साल शादी कर ली थी। यह दोनों पहली बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। रणवीर, दीपिका से अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर, भंसाली का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
सलमान करेंगे धमाल
बॉलीवुड में गॉडफादर के नाम से भी मशहूर सलमान खान बहुत जल्द एक थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी छह अंडरडॉग को लेकर गढ़ी जाएगी। यह सभी एक खजाने की तलाश में निकलेंगे। इस फिल्म में वहीं, कलाकार नजर आएंगे जिसे खुद सलमान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इसमें उनके खास बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर भी नजर आएंगे।
4 of 5
कटरीना
- फोटो : social media
कटरीना का खुलासा
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। सलमान और कटरीना की दोस्ती तो फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं। एक बार फिर ये जोड़ी बड़े पर्दे पर छाने को तैयार है। हाल ही कटरीना ने 'भारत' और उसमें अपने किरदार को लेकर बातचीत की। कटरीना कैफ ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'भारत फिल्म में वे जो रोल प्ले कर रही हैं वो उनके अब तक के करियर के सबसे शानदार रोल में शुमार है।'
ट्रोल हुईं सारा
सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरती कलाकार हैं। उनकी अभी तक सिर्फ 2 ही फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन उनका स्टारडम किसी सुपर स्टार से कम नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाल में सारा को फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान उन्होंने स्पीच के दौरान शाहरुख खान को 'अंकल' कहकर संबोधित किया। इसके बाद किंग खान के फैंस ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।