फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट के निर्देशन में काम करने से डरती हैं आलिया, बोलीं- 'मेरे पिता चाहते हैं मेरे आसपास...'

Sat, 02 Mar 2019 12:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश आनंद
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' से आलिया भट्ट की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच खबर ये भी है कि आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में बन रही फिल्म सड़क 2 में भी काम करने वाली हैं। लेकिन आलिया अपने पिता के निर्देशन में काम करने से डर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt sister wedding - फोटो : Instagram
आप जानते हैं इसके पीछे वजह क्या है तो आइए हम आपको बताते हैं। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा है, "अभी मैं अपने पिता के निर्देशन में काम करने से डर रही हूं। फिलहाल वह लगातार मेरा काम देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझे तुमसे भी निपटना है। उनके पास एक्स-रे विजन जैसी नजरें हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
Mahesh Bhatt Alia Bhatt - फोटो : twitter
बता दें कि आलिया फिल्म 'कलंक' की शूटिंग खत्म करने के बाद इसी साल सड़क-2 की शूटिंग शुरू कर देंगी। आलिया ने कहा- मैंने हमेशा अपने इर्द-गिर्द एक दीवार बना कर रखी है और लोगों को उसे क्रॉस नहीं करने देती हूं। मेरे पिता उस दीवार को तोड़ने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए मैं थोड़ी डरी हुई हूं लेकिन मुझे लगता है कि इसमें मजा आएगा।

4 of 5
sadak 2
बता दें पिछले कई दिनों से महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को लेकर बाजार गरम है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सड़क 2 अगले साल 15 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सड़क 2 के लिए कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका निर्देशन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sadak 2
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। लेकिन सड़क 2 में मुख्य किरदार अब एक लड़की है (आलिया भट्ट) जो एक ड्रग एडिक्ट (संजय दत्त) को जिंदा रहने में मदद करेगी। बता दें 27 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें