फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: ज्वेलरी एग्जीबिशन के उद्घाटन के लिए कतर पहुंचीं आलिया भट्ट, कहा-'यह सम्मान की बात'

Tue, 10 May 2022 01:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद से आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है। इसके अलावा इस समय अभिनेत्री अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब आलिया भट्ट ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्घाटन करने कतर गई हुई हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
ज्वेलरी एग्जीबिशन के लिए दोहा पहुंची अभिनेत्री
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दोहा कतर से एग्जिवीश की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ओवर ऑल व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद इस नए लुक में  कमाल की लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा,  कुछ फ्रेंच फ्राइज़ और पोहा के साथ...दोहा में एक खूबसूरत दिन। इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, DJWE 2022 का उद्घाटन करना और बेहतरीन ज्वेलरी और घड़ियों का अनुभव करना सम्मान की बात है।
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
ननद करिश्मा कपूर ने दिया ये रिएक्शन
फैंस को आलिया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। प्रशंसकों के साथ सेलेब्स भी उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर जो की अब आलिया की ननद बन चुकी हैं। उन्होंने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हार्ट इमोटिकॉन्स शेयर किए हैं। इसी तरह से मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने लिखा, उफ्फ बेहद खूबसूरत।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों निजी जिंदगी में तो एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध ही चुके हैं, अब ये जोड़ी ऑनस्क्रीन भी स्पेस साझा करने को तैयार है। इसके अलावा आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें