फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गंगूबाई' के लिए भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं आलिया, पुलिस ने रुकवाई शूटिंग, पांच बड़ी खबरें

Fri, 15 Nov 2019 04:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay leela bhansali - फोटो : social media
संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट को कास्ट कर लिया है । इससे पहले भंसाली ने आलिया को सलमान खान के साथ 'इंशाअल्लाह' में भी कास्ट किया था लेकिन यह फिल्म बनने से पहले ही बंद हो गई। अब खबर है कि वह इस फिल्म के लिए भंसाली की पहली पसंद आलिया नहीं थीं। पहले इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जाना था। हालांकि भंसाली के दिमाग में इस रोल के लिए प्रियंका से पहले एक और ऐक्ट्रेस थीं। भंसाली फिल्म में रानी मुखर्जी को गंगूबाई बनाना चाहते थे। हालांकि जब रानी के साथ बात नहीं बनी तो उन्होंने प्रियंका से बात की। अब उन्होंने आलिया को फाइनल कर लिया है ।
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर फिर एक फोटो शेयर कर सुर्खियों में आ गए हैं । इस फोटो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं । फोटो को शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने एक वाकया भी शेयर किया है । ऋषि कपूर ने इस फोटो को शेयर करने के साथ लिखा: "ओरिजनल कोका-कोला विज्ञापन । बोनी कपूर, आदित्य कपूर, ऋषि कपूर, टूटू शर्मा  और क्यूट अनिल कपूर । फोटो साभार- खालिद मोहम्मद ।" 




 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
हाल ही में खबर आई थी कि संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म खलनायक का रीमेक बनाने जा रहे हैं। फिल्म में संजय टाइगर श्रॉफ को लेना चाहते हैं । इस फिल्म को वो अपने प्रोडक्शन हाउस के अंदर ही बनवाना चाहते थे । अब खबर है कि फिल्म खलनायक के सीक्ववल को फिलहाल रोक दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है, खलनायक का प्रोजेक्ट संजय दत्त के दिल के बेहद करीब है। फिल्म को लेकर संजय कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वो फिल्म को अच्छे से और भव्य तरीके से बनाना चाहते हैं। 

4 of 5
shooting - फोटो : social media
फिल्म मिमी की शूटिंग सेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां असली पुलिस पहुंच गई । पुलिस ने फिल्म की शूटिंग को रुकवाकर फिल्म निर्माण से जुड़े उपकरण सीज कर लिए । फिल्म रुकने से कलाकार मायूस हो गए । फिल्म की शूटिंग के वक्त पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन सेट पर मौजूद थे । इस संबंध में किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी । जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बिना अनुमति के हो रही फिल्म की शूटिंग को लेकर पुलिस को निर्देश दिए थे । ऐसे में पुलिस ने वहां पहुंचकर शूटिंग रोक दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
हिमेश रेशमिया का एक गाना 'आशिकी में तेरी' एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है । इस बार गाने का अंदाज रीमिक्स है । हिमेश ने इस रीमिक्स को सिंगिंग की दुनिया की सेंसेशन बनीं रानू मंडल के साथ गाया है। इस गाने को देख लोग लगातार नेगेटिव कॉमेंट करते नजर आ रहे हैं। 
 

मीटू पर अनु मलिक के चुप्पी तोड़ते ही सोना मोहापात्रा बोलीं-'आपको टीवी पर आने का हक नहीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें