फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने मां के लिए रखी 'नो फादर्स इन कश्मीर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, पिता और बहन भी पहुंचे

Thu, 04 Apr 2019 01:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Alia Bhatt, Soni Razdan - फोटो : instagram
आलिया भट्ट एक जिम्मेदार बेटी हैं और इस बात पर किसी को कोई शक नहीं है। वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ वक्त बिताती हैं। वह अपनी मां सोनी राजदान की बहुत लाडली हैं तो पिता महेश भट्ट की आलिया में जान बसती है। सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' शुक्रवार को रिलीज होगी, जिसके चलते आलिया ने स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 
विज्ञापन

2 of 6
Alia Bhatt, Soni Razdan - फोटो : instagram
इस स्पेशल स्क्रीनिंग में महेश भट्ट, पूजा भट्ट और जिम सरभ के साथ कई फिल्मी हस्तियां नजर आई हैं। इस मौके पर आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान के साथ मौजूद थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
Alia Bhatt - फोटो : instagram
आलिया ने सफेद रंग का अनारकली सूट पहना था। लोंग इयररिंग्स उनके लुक को और निखार रहे थे। अपने इस अंदाज में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

4 of 6
Alia Bhatt - फोटो : instagram
इस खास मौके पर आलिया और उनका परिवार मौजूद था। पूरे परिवार ने एक साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। इससे पहले भी पूरा परिवार कई मौकों पर साथ नजर आ चुका है। 
विज्ञापन

5 of 6
Kalki Koechlin, Jim Sarbh - फोटो : instagram
इस मौके पर जिम सरभ और कल्कि कोचलिन भी नजर आए। खबर है कि नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में अभिनेत्री कल्कि कोचलिन भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala
नो फादर्स इन कश्मीर को लेकर पहले काफी विवाद हुआ था। विवादों को देखते हुए आलिया भट्ट ने अपनी मां की इस फिल्म का समर्थन किया था। आलिया भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'मां की नो फादर्स इन कश्मीर देखने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म की पूरी टीम ने मेहनत की है। उम्मीद है सीबीएफसी इसे बैन नहीं करेगी। यह फिल्म सहानुभूति और दया के बारे में है। इससे प्यार को एक मौका मिलता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें