फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवान चढ़ रहा है रणबीर- आलिया का प्यार! मोबाइल फोन पर दिखा अभिनेता का स्क्रीन सेवर

Thu, 05 Mar 2020 03:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया, रणबीर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं जमकर फैल रही हैं। यहां तक कि उनकी शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। आलिया और रणबीर को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। हर पार्टी और फंक्शन में आलिया और रणबीर साथ ही दिखाई देते हैं। दोनों का प्यार कितना परवान चढ़ रहा है इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media
आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें खूब लाइम लाइट बटोरती हैं। दोनों अक्सर साथ में भी स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि दोनों ने आज तक इस बारे में कभी कोई बात नहीं की। लेकिन हाल ही में आलिया ने बताया है कि वो और रणबीर दोनों के लिए कितने सीरियस हैं। आलिया ने अपने प्यार का सबूत पत्रकारों के सामने दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया, रणबीर - फोटो : Social Media
दरअसल आलिया भट्ट हाल ही में दोस्तों के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान सभी की नजरें टिक गईं आलिया के मोबाइल फोन पर। आलिया ने अपने मोबाइल के स्क्रीन सेवर पर रणबीर कपूर के साथ तस्वीर लगाकर रखी है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आलिया के हाथ में मोबाइल फोन है उसकी लाइट जलती है और रणबीर और आलिया की तस्वीर दिखाई देती है।

4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
इसे देख साफ पता चलता है कि दोनों का प्यार किस तरह से परवान चढ़ रहा है। ये वीडियो सेलिबिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस वीडियो पर रणबीर और आलिया के फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि बीते दिनों रणबीर और आलिया की शादी की भी चर्चाएं जोरों पर थीं। दोनों की शादी के कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। वहीं खबरों की मानें तो रणबीर की मां नीतू कपूर भी आलिया को बेहद पसंद करती हैं। अब फैन्स को जल्द ही इनकी शादी का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें