फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन में ही अमिताभ बच्चन से आगे निकलीं आलिया, जानिए 'राजी' ने कितना कमा लिया?

Tue, 15 May 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raazi
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। राजी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन शानदार कलेक्शन के बाद 'राजी' का 4 दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। बात करें आलिया के एक्टिंग की तो इस फिल्म को आलिया भट्ट की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
raazi
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़ और रविवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने 14.11 करोड़ कमाए हैं। वहीं सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 6.30 करोड़ का आंकड़ा छुआ। वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट का 2 हफ्ते का कलेक्शन आलिया भट्ट की 'राजी' के 4 दिन की कमाई के बराबर है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
raazi
'राजी' का बजट लगभग 30-35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह फिल्म पहले ही बजट का पैसा निकालने  में कामयाब हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म 39.24 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म के बिजनेस में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

4 of 5
राजी - फोटो : SELF
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को ने रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raazi
'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में भी जारी रहेगी। मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘तलवार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें