फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन में ही आलिया भट्ट की 'राजी' ने निकाला बजट, जानिए अब तक का कलेक्शन

Mon, 14 May 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer
इस शुक्रवार रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। राजी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। पहले और दूसरे दिन शानदार कलेक्शन के बाद 'राजी' ने तीसरे दिन उम्मीद से अधिक कलेक्शन कर डाला है। इतना ही नहीं इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़ और रविवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने 14.11 करोड़ कमाए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
raazi - फोटो : screengrab from Raazi trailer
'राजी' का बजट लगभग 30-35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है ऐसे में ये कन्फर्म है कि फिल्म बजट का पैसा निकालने में कामयाब हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म 32.94 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

 

4 of 5
राजी - फोटो : screengrab from Raazi trailer
'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है जिसमें आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raazi
भारत और पाकिस्तान पर फिल्माई गई ये फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासतौर से आलिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में भी जारी रहेगी। मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘तलवार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें