फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजी' सहित जासूसी पर बनीं ये बेहतरीन फिल्में, एक में तो इरफान और ऋषि कपूर साथ आए नजर

Mon, 11 May 2020 02:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जासूसी पर बनीं फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' को रिलीज हुए आज दो साल पूरे हो गए हैं। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसमें आलिया एक भारतीय जासूस बनी होती हैं जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो जासूसी पर आधारित हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
एक था टाइगर (2012)
'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान रॉ के जासूस होते हैं और उन्हें कोडनेम टाइगर दिया गया होता है। 'एक था टाइगर' ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
डी डे - फोटो : सोशल मीडिया
डी डे (2013)
निखिल आडवाणी की फिल्म 'डी डे' जासूसी पर आधारित है। अभिनेता इरफान खान इसमें भारत की ओर से पाकिस्तान में काम करने वाले जासूस बने होते हैं। इसके अलावा फिल्म में ऋषि कपूर और अर्जुन रामपाल की मुख्य भूमिका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल तो नहीं रही लेकिन क्रिटिक्स की सराहना इसे जरूर मिली।

4 of 5
मद्रास कैफे - फोटो : सोशल मीडिया
मद्रास कैफे (2013)
निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म 'मद्रास कैफे' एक रॉ एजेंट पर बनी है। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के इर्द गिर्द बुनी गई है। जॉन अब्राहिम की इसमें मुख्य भूख्य भूमिका है। इसे उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेबी - फोटो : सोशल मीडिया
बेबी (2015)
फिल्ममेकर नीरज पांडे जासूसी फिल्मों के माहिर माने जाते हैं। फिल्म 'बेबी' में भी उन्होंने यही कर दिखाया। बेबी नाम से सीक्रेट एजेंट्स की एक टीम बनाई जाती है जो उन आतंकियों को निशाना बनाती है जो भारत पर हमले की योजना बना रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार और अनुपम खेर की मुख्य भूमिका थी। छोटे से किरदार में तापसी पन्नू भी नजर आई थीं। इस फिल्म ने तापसी के लिए बॉलीवुड के रास्ते खोल दिए। 

इरफान के लिए बदला गया इस आदिवासी इलाके का नाम, उनकी फिल्में देखने को दिन भर सफर करते थे लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें