फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों से नीचे गिर गई आलिया भट्ट, लगी गंभीर चोट, लटक गईं बिग बजट की दो फिल्में

Tue, 19 Jun 2018 06:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Alia bhatt
बॉलीवुड की राजी गर्ल यानि आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से बड़ी बजट की फिल्म 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी थीं और अब उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, 'कलंक' के सेट पर आलिया के साथ एक अनहोनी हो गई है जो उनके तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को भी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
Alia bhatt
खबर है कि अभिषेक वर्मन की पीरियड ड्रामा ‘कलंक’ की शूटिंग के दौरान आलिया जख्मी हो गई हैं। आलिया अंधेरी में लगे फिल्म के सेट पर वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ वीकेंड पर शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान वह सीढ़ियों से गिर गईं और उनके पैर में मोच आ गई है। हालांकि आलिया ने शूटिंग नहीं रोकी। दर्द में भी वह काम करती रहीं।
विज्ञापन

3 of 4
Alia Bhatt
आपको बता दें कि इससे पहले आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर भी घायल हो गई थीं। 3 महीने में यह दूसरी बार है जब आलिया चोटिल हुई हैं। वहीं इससे पहले  फिल्म 'कलंक' के सेट पर वरुण धवन को भी चोट लग गई थी। वरुण एक एक्शन सीन कर रहे थे। उन्हें अपने को-एक्टर पर दरवाजा उठाकर फेंकना था। तभी वरुण के हाथ में चोट लग गई। उन्हें सेट पर ही मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
Alia Bhatt
चोट लगने के बावजूद वरुण शूटिंग करते रहे। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन इस शेड्यूल को मानसून आने से पहले पूरा करना चाहते हैं लेकिन 15 दिन के अंदर ही फिल्म के दोनों लीड एक्टर-एक्ट्रेस को चोट लगने से ऐसा लग रहा है कि सेट पर ही 'कलंक' लग गया है। अब दोनों फिल्मों की शूटिंग पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें