vijay varma
- फोटो : social media
दिए गए थे ताने
बता दें कि विजय वर्मा को इंडस्ट्री में करीब दस साल हो गए हैं। इन वर्षों में उन्होंने हर तरह के रोल किए हैं। वह 'पिंक', 'द सूटेबल ब्वॉय' और 'गली ब्वॉय' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। मगर, अब फिल्म 'डार्लिंग्स' में अपने किरदार से उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद किया, जब वह इंडस्ट्री में अपने लिए रोल तलाश रहे थे। विजय वर्मा का कहना है कि जब वह इंडस्ट्री में आए तो उनसे कहा गया ता, 'तू कोई शाहरुख खान नहीं है।' विजय वर्मा का कहना है, 'एक वक्त पर मुझसे कहा गया था कि तू शाहरुख खान नहीं है और आज उन्हीं के प्रोडक्शन की फिल्म में मुझे काम करने को मिला।' बता दें कि विजय वर्मा ने फिल्म में ऐसे क्रूर पति की भूमिका निभाई है, जो रोज दारू पीकर अपनी पत्नी पर जुर्म ढाता है।