फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया ने कंगना को दी पद्मश्री की बधाई तो रंगोली बोलीं- बहुत मजा आ रहा है

Mon, 27 Jan 2020 03:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut and Alia Bhatt - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जब से इस बात का एलान हुआ है अभिनेत्री के फैंस बहुत खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर कंगना हमेशा से मुखर रही हैं। कई बार उनके निशाने पर आलिया भट्ट भी आ चुकी हैं। लेकिन कंगना के लिए पुरस्कार की घोषणा होने के बाद आलिया ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut, rangoli
इस खुशी के मौके पर आलिया भट्ट ने कंगना रनौत का एक लेटर के साथ तोहफे में फूल भेजे। इस बात का खुलासा करते हुए कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने इस पर चुटकी भी ले डाली। रंगोली ने ट्वीट किया, 'ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत ने बेटियों और मांओं को समर्पित किया पद्मश्री
पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा होने के बाद कंगना रनौत ने कहा, 'ये पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं, इसे विनम्रता से स्वीकार करते हुए मैं देश को धन्यवाद करना चाहूंगी। यह पुरस्कार मैं हर उस बेटी और मां को को समर्पित करना चाहूंगी जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती हैं।'

4 of 5
Kangana Ranaut, Alia Bhatt - फोटो : social media
2019 में हुआ था कंगना और आलिया भट्ट का विवाद
फिल्म गली ब्यॉय में आलिया भट्ट की एक्टिंग को एवरेज बताते हुए कंगना ने कहा था कि उसने गली ब्यॉय  में ऐसा कौन सा अभिनय किया है कि जिसे सराहा जा सके। उसमें एक मुंहफट लड़की ही तो है जो कि बॉलीवुड की अक्सर फिल्मों में दिखाई जाती है। बॉलीवुड की साहसी गर्ल, महिला सशक्तिकरण और अच्छा अभिनय इन शर्मिंदगी से मुझे बचाइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया ने दिया था जवाब
आलिया ने आगे कहा था 'लोग क्या कहते हैं इस बारे में ध्यान ही नहीं देती। हर किसी को अपनी बात कहने का हक है। मैं बस चुप रहूंगी। यही बेहतर है।' 

'मेरी भतीजी को ट्रेन में शराबी छेड़ रहे हैं', तिग्मांशु धूलिया ने मांगी मदद तो पुलिस ने लिया एक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें