आलिया भट्ट, महेश भट्ट
- फोटो : Social media
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक शेयर कर रहे हैं और अपनी चहीती अभिनेत्री की खूबसूरती के कसीदे भी पढ़ रहे हैं। उनकी कई सारी तस्वीरें देखी जा रही हैं। इनमें से एक में आलिया अपने पिता महेश भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। महेश भट्ट और आलिया की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। शायद आपसे से कई लोगों याद होगा, जब आलिया ने अपनी आवाज में पहला गाना 'मैं तेनू समझांवा की' रिकॉर्ड किया था और लाइव गाया था तब बेटी को देख उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।