बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर तमाम दिग्गज कलाकारों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है। इस बीच एक्ट्रेस की सासु मां नीतू कपूर ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने आलिया के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है।