रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। देर रात तक चली इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे और रणबीर कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पार्टी की मेजबानी आलिया ने रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ मिलकर की थी। इस दौरान आलिया ने खास इंतजाम किए। अब उनका एक वीडियो सामने आया है।