फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेना चाहती थीं आलिया, बेस्ट फ्रेंड ने तोड़ा सपना

Fri, 20 Apr 2018 03:24 PM IST
मोना नारंग, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
alia bhatt ranbir kapoor
साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। मगर क्या आप जानते हैं इस फिल्म से पहले आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की फिल्म 'वेकअप सिड' के लिए ऑडिशन दिया था? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt ranbir kapoor
2012 में करण जौहर की फिल्म में डेब्यू करने से पहले आलिया भट्ट ने 2009 में भी एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने की कोशिश की थी। वह रणबीर कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेना चाहती थीं।उन्होंने फिल्म 'वेक अप सिड' में कोंकणा सेन शर्मा वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन इस रोल के लिए उन्हें नहीं चुना गया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt ranbir kapoor
आलिया भट्ट के इस अरमान पर रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी ने पानी फेर दिया था। दरअसल, अयान मुखर्जी ही फिल्म 'वेक अप सिड' के निर्देशक थे और उन्होंने ऑडिशन के दौरान आलिया को रिजेक्ट कर दिया था।

4 of 6
alia bhatt ranbir kapoor
इस बात के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे कि आलिया रणबीर को पसंद करती हैं। इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने कई बार अपने बयान में इस बात का जिक्र भी किया था। अपनी पहली फिल्म 'स्टू़डेट आफ द ईयर' के प्रमोशन के दौरान भी आलिया ने एक बयान में कहा था, 'मुझे रणबीर बहुत पसंद है और वह मेरा क्रश हमेशा बना रहेगा'
 
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt ranbir kapoor
आलिया अपने पसंदीदा हीरो के साथ काम करने में भले ही इंडस्ट्री में एंट्री करते वक्त चूक गई थीं, लेकिन सालों बाद अब यही तिकड़ी (रणबीर-आलिया-आयान) फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alia bhatt ranbir kapoor
आपको बता दें, पिछले कुछ समय से आलिया और रणबीर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं फिल्म 'ब्रह्नास्त्र' के सेट पर रणबीर ने आलिया के बर्थडे पर सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। इस पार्टी में रणबीर की मां नीतू कपूर भी शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें