फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगाज: आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' की शूटिंग शुरू, विजय वर्मा और शेफाली शाह भी साथ आएंगे नजर

Sat, 03 Jul 2021 10:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, विजय वर्मा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘डॉर्लिंग्स’ की शूटिंग शुरू करने के साथ ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। मां और बेटी की कहानी पर आधारित इस फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये यह जानकारी साझा की है कि ये उनकी बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है। 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ को-प्रोड्यूसर हैं यानी उनकी कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ भी इस फिल्म का निर्माण कर रही है।

आलिया ने अपनी वैनिटी वैन से ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों साझा की हैं। वहीं विजय वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘डॉर्लिंग्स’ के बारे में जानकारी साझा की है। तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि आलिया कागज का एक टुकड़ा पकड़े हुए शूटिंग के लिए तैयारी करती नजर आ रही हैं। साथ ही आलिया ने यह भी कहा है कि वो फिल्म को लेकर काफी नर्वस हैं। वहीं विजय वर्मा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आलिया भट्ट ने इंटाग्राम से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'डॉर्लिंग्स के शूट का पहला दिन। यह निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, लेकिन मैं हमेशा पहले एक अभिनेत्री रहूंगी। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है लेकिन कोई भी नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे बहुत घबराहट होती है।'

विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आलिया आगे लिखती हैं, ‘मुझे पूरी रात सपने आते हैं कि मैं अपने संवाद भूल गई हूं, मैं बेचैन हो जाती हूं। सेट पर इस डर से 15 मिनट पहले पहुंच जाती हूं ताकि मुझे देरी ना हो जाए। मुझे लगता है कि यह घबराहट कभी नहीं जाएगी और यह जानी भी नहीं चाहिए, क्योंकि घबराने और अनिश्चित होने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं।’’ अंत में आलिया ने फैंस से उन्हें गुडलक विश करने की भी अपील की है।
 

 

4 of 5
विजय वर्मा - फोटो : Instagram

वहीं, मिर्जापुर सीजन 2 फेम विजय वर्मा ने भी इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म ‘डॉर्लिंग्स’ का क्लिपबोर्ड लेते हुए एक तस्वीर साझा की है और लिखा, 'फिर से सेट पर वापस आकर बहुत खुशी हो रही है और काफी उत्साहित हूं। वो भी एक ऐसी फिल्म के लिए जिसके बारे में मैं सबसे लंबे समय से सोच रहा था।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है। आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। अब फिल्म के रिलीज पर निगाहें टिकी हुई हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें