एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'राजी' की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म में आलिया एक कश्मीरी लड़की के किरदार में दिखेंगी।
विज्ञापन
2 of 4
गुलजार की बेटी मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म राजी 11 मई 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया के साथ मसान फिल्म के हीरो विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
3 of 4
मेघना गुलजार ने इससे पहले जस्ट मेरिड, दस कहानियां और तलवार जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। राजी के रिलीज होने में अभी सात महीने बचे हैं। ऐसे में आलिया और विक्की के फैंस को काफी लंबा इंतजार करने होगा।
विक्की मसान के अलावा रमन राघव 2.0 और जुबान जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि आलिया की ये फिल्म लेखक हरिंदर सिक्का के 'कॉलिंग सहमत' उपन्यास पर आधारित है। खबर ये भी है कि आलिया इस फिल्म में एक कश्मीरी लड़की का रोल करेंगी, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी कर लेती है। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है।