निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में फिल्म की रैपअप पार्टी रखी गई थी जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मस्ती करते हुए नजर आई थी। खैर पार्टियों का सिलसिला वहीं नहीं रुका, बुधवार रात जोया अख्तर के घर एक और पार्टी रखी गई।
विज्ञापन
2 of 5
जोया अख्तर के घर हुई इस पार्टी में न केवल 'गली ब्वॉय' की स्टार कास्ट बल्कि और भी कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में निर्माता और निर्देशक करण जौहर, गौरी खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और फरहान अख्तर भी मौजूद नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
आलिया भट्ट जो जोया की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में लीड रोल निभा रही हैं वो इस पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं। हालांकि फिल्म के हीरो रणवीर सिंह इस पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। रणवीर सिंह इस वक्त स्विट्जरलैंड में हैं।
4 of 5
SANJU
संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ को लेकर चर्चा में बने रणबीर कपूर भी इस पार्टी में नजर आए। रणबीर इस पार्टी में चेक शर्ट और जीन्स पहन कर स्टाइलिश लुक में नजर आए। हाल ही में रिलीज हुए 'संजू' के टीजर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।