फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच ऐसे एक साथ नजर आए रणबीर- आलिया, ब्रेकअप की खबरें साबित हुईं अफवाह

Sun, 29 Mar 2020 08:48 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया में छह लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं।  वहीं भारत में ये संख्या करीब 1029 तक पहुंच गई है। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल तक देश के लॉकडाउन के आदेश दिए थे। जिसके बाद से ही आम लोगों के साथ ही साथ सितारों को भी घर पर रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि इस लॉकडाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir and Alia
दरअसल 28 मार्च को इंस्टाग्राम पर विरल भियानी ने एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर- आलिया के साथ उनका कुत्ता भी नजर आ रहा है। वहीं आलिया-रणबीर के कपड़ों को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि ये वीडियो जिम के पहले या बाद का है। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Alia, Ranbir
वैसे बता दें कि आलिया और रणबीर का नाम अक्सर एक साथ लिया जाता है। कई बार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं आलिया कई बार सार्वजनिक रूप से रणबीर को आई लव यू भी कह चुकी हैं। हालांकि अब दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं, इसकी पुष्टि दोनों में से किसी भी सितारे ने नहीं की है।

4 of 5
Ranbir Alia
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रणबीर और आलिया का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इस बीच की आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके सभी खबरों को अफवाह करार दे दिया था। आलिया ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसको रणबीर कपूर ने क्लिक किया था।वहीं इस वीडियो के सामने आने से एक बार फिर साबित हो गया है कि रणबीर और आलिया के बीच सब ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia ranbir friendship
बात रणबीर और आलिया के फिल्मी करियर की करें तो दोनों जल्दी ही साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। बता दें कि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें