फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट के बाद अब भी दर्द से जूझ रहीं आलिया, सारे काम छोड़ रणबीर ऐसे कर रहे केयर

Mon, 26 Nov 2018 01:28 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ranbir and alia - फोटो : instagram
इन दिनों एक्टर तकलीफ नहीं उठाना चाहते। वह आरामपसंद हो चुके हैं और मोटे चेक वाली, एक बार में एक फिल्म करना चाहते हैं। मगर पिछले कुछ समय में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को टक्कर देते हुए आलिया भट्ट तेजी से उभरी हैं। इन हीरोइनों को पछाड़कर शीर्ष मुकाम पाने के लिए वह कड़ी मेहनत करती हुईं कठिन शारीरिक श्रम के दौर से गुजर रही हैं। आजकल कम देखने आता है कि ए-ग्रेड कलाकार एक साथ दो फिल्मों में काम करते हुए पसीना बहाएं। मगर आलिया ने पिछले हफ्ते दो फिल्मों की शूटिंग साथ करके सबको हैरानी में डाल दिया। ये हैं निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र और निर्देशक अभिषेक वर्मन की कलंक। पिछले हफ्ते दोनों फिल्मों का शेड्यूल ऐसा बना कि उनकी मुंबई में शूटिंग शुरू हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : amar ujala
आलिया बुल्गारिया में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के बाद मुंबई लौटी थीं। दोनों फिल्मों में उनकी अहम भूमिका है। अक्सर वह दिन में कलंक के सेट पर शूट करतीं और रात को ब्रह्मास्त्र की। दोनों फिल्मों के कुछ एक्शन सीन भी हाल में शूट हुए और इनमें आलिया को चोट लगीं। राहत की बात यह है कि कलंक के एक्शन दृश्यों का मुंबई शेड्यूल खत्म हो गया है और इसके बाद आलिया-वरुण ने टीम के साथ पिज्जा पार्टी भी मनाई। आलिया के लिए अच्छी बात यही है कठिन परिश्रम के इस दौर में ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर लगातार उनके साथ हैं। चोटिल आलिया को फिजियोथैरिपी कराने के लिए भी रणबीर खुद डॉक्टर के पास गए। दोनों को मुंबई स्थित जुहू की एक चर्चित फिजियो के क्लीनिक के बाहर समय-समय पर देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 7
ranbir, alia - फोटो : file photo
सूत्रों के अनुसार, आलिया के लिए बुल्गारिया शूट भी मुश्किल साबित हुआ था और वह शूटिंग करते हुए चोट खा बैठी थीं। ब्रह्मास्त्र सुपर हीरो की कहानी है और आलिया की यह पहली फाइटिंग-एक्शन फिल्म है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, आलिया बुल्गारिया से लौटकर वह अपना इलाज करा ही रही थीं कि कलंक के सेट पर भी उनके पैर में चोट लग गई। आलिया के करीबियों के अनुसार, डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा परंतु वह दोनों फिल्मों की शूटिंग तेजी से करती रहीं और कोई ब्रेक न लेने का फैसला किया। इससे उनकी सेहत पर भी असर नजर आया। 

4 of 7
ranbir, alia - फोटो : file photo
सेट से आई तस्वीरों में खाली वक्त में हंसी-मजाक करने वालीं आलिया अक्सर खामोश और दर्द में डूबी दिखीं। आलिया को जानने वालों की मानें तो उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और राजी जैसी फिल्मों में मिली तारीफों ने उन्हें अधिक प्रोफेशनल बनाया है। वह जानती हैं कि उन्होंने फिल्मों के लिए तारीखें दी हैं और हर परिस्थिति में काम करना है। 
विज्ञापन

5 of 7
alia bhatt - फोटो : twitter
उनके करीबी बताते हैं कि वह शूटिंग ब्रेक में थोड़ी-थोड़ी देर की नींद भी लेती हैं और इस दौरान रणबीर उनका खयाल रखते हैं। फिलहाल वह सिर्फ ब्रह्मास्त्र के एक्शन सीन शूट कर रही हैं। करीबियों कहना है, ‘आलिया ने अपने मैनेजरों और शूटिंग टीम को कह रखा है कि किसी भी सूरत में शूटिंग जारी रखवाएं। वह दर्द निवारक दवाएं खाती हैं और कैमरे के सामने पहुंच जाती हैं। इसी हालत में केबल तारों से बंधे एक्शन दृश्य शूट करते देखा जा रहा है।’ 
विज्ञापन

6 of 7
ranbir, alia - फोटो : social media
आलिया-रणबीर ने अफवाहों पर ध्यान न देने का फैसला किया है। उन्होंने तय किया है कि रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह की बात नहीं करेंगे। हाल में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से जब तस्वीर आई, जिसमें आलिया उदास और रणबीर अपने मोबाइल में खोए थे तो अफवाहों को पंख लग गए। अनुमान लगाने वालों ने कहा कि दोनों के बीच गड़बड़ियां शुरू हो गई हैं। रणबीर कभी अपनी गर्लफ्रेंड्स के प्रति सीरियस नहीं रहे। आलिया से उनका मोहभंग होने लगा है। दोनों ने इस पर चुप रहने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
alia bhatt, ranbir kapoor - फोटो : file photo
रणबीर के करीबियों की मानें तो अफवाहें बेकार हैं और दोनों के बीच कोई समस्या नहीं है। बीते कुछ महीनों में दोनों एक-दूसरे के स्वभाव से परिचित हो चुके हैं। आलिया के साथ रणबीर बहुत खुश हैं। संजू की बॉक्स ऑफिस सफलता को वह आगे बढ़ाना चाहते हैं। रणबीर के पिता अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। रणबीर को पिता की चिंता है और आलिया उनके साथ हैं। खास बात यह है कि रणबीर के परिवार ने पहली बार उनकी किसी गर्लफ्रेंड को एक साथ सहमति दी। इससे दोनों का रिश्ता मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें