बॉलीवुड के गलियारों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर सुर्खियों में है। इस अफेयर की खबरों को और पुख्ता करती है दोनों की ये तस्वीरें, जो सोनम कपूर के रिसेप्शन की हैं। दोनों ने साथ में रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली। तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
sonam ki shaadi
सोशल मीडिया पर पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रणबीर की दोनों कजिन बहन करीना और करिश्मा आलिया संग पार्टी एंज्वॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों के बीच शानदार बॉन्डिंग दिख रही है।
विज्ञापन
3 of 4
alia ranbir
सोशल मीडिया पर करीना, आलिया और करिश्मा का ये वीडियो छाया हुआ है। फैंस इस वीडियो को देख आलिया को करीना और करिश्मा की होने वाली भाभी बता रहे हैं।
बता दें, इससे पहले करीना ने 'कॉफी विद करण' चैट शो में कटरीना को अपनी भाभी बताया था। उस समय रणबीर और कटरीना लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फिलहाल दोनों अलग हो चुके हैं।