फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Makeup Look: बिना मेकअप के ऐसी नजर आती हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां, फोटोज देखकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 18 Sep 2022 11:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नो मेकअप लुक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के दीवाने करोड़ों होते हैं। लेकिन इस सुंदरता के पीछे का राज उनका मेकअप होता है। मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। अभिनेत्रियां ज्यादातर पब्लिक प्लेस में ढेर सारे मेकअप के साथ नजर आती हैं। हालांकि फैंस को ये जानने की उत्सुकता रहती है कि उनकी फेवरेट अभिनेत्रियां असल जिंदगी में बिना मेकअप के कैसी दिखती हैं। आज हम आपको आपकी पसंदीदा अभिनेत्रियों के नो-मेकअप लुक के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बिना मेकअप के भी वह बहुत अधिक सुंदर नजर आती हैं। उनकी तस्वीर देखकर आप भी इस बात से जरूर सहमत होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रिंयका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंयका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ अब हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकी हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका असल जिंदगी में सांवली हैं लेकिन फिल्मों में बहुत अधिक मेकअप की वजह से वह गोरी दिखती हैं।

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट मौजूदा समय की सबसे बड़ी अभिनेत्री हैं। वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर इन दिनों काम कर रही हैं। आलिया की खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं। हालांकि मेकअप के बिना भी वह काफी अच्छी लगती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कई बार अपना नो मेकअप लुक की तस्वीरें फैंस संग शेयर कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन
एक्ट्रेस ऐश्वर्या को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। उनकी खूबसूरती के दीवाने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम कर चुकी ऐश्वर्या बिना मेकअप में भी बाकी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने अपनी खूबसूरती और डस्की शेड से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी आंखों की खूबसूरती देख लोगों के दिल धड़क उठते हैं। हालांकि असल जिंदगी में रानी बिना मेकअप के बेहद साधारण नजर आती हैं। बिना मेकअप की उनकी कई फोटो इंटरनेट पर मौजूद हैं जिसे आप सर्च कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें