फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच लोगों से जुड़ चुका है आलिया भट्ट का नाम, जानें कौन था अभिनेत्री का पहला ब्वॉयफ्रेंड

Tue, 24 Sep 2019 09:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन लोगों से जुड़ा है आलिया भट्ट का नाम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि आलिया और रणबीर की रिलेशनशिप वाली खबर पर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दोनों अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं। वहीं दोनों की साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 'भी आ रही है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया का किसी के साथ नाम जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी आलिया का कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इस पैकेज में एक नजर ऐसे ही कुछ नामों पर....
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट और अली दादरकर - फोटो : सोशल मीडिया
अली दादरकर
आलिया भट्ट और अली दादरकर बचपन के दोस्त हैं। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड डेब्यू से पहले आलिया भट्ट, अली दादरकर के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन आलिया भट्ट के बॉलीवुड डेब्यू के बाद उन दोनों के बीच समस्याएं बढ़ गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
अलीया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर आलिया और अली के बीच दिक्कतें बढ़ने लगीं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कपूर एंड सन्स के दौरान सिद्धार्थ और आलिया के रिश्ते में भी खटास आ गई।

4 of 6
आलिया भट्ट और कविन मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
कविन मित्तल
सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप की खबरों के बाद आलिया का नाम कविन मित्तल के साथ जुड़ने लगा। दोनों की नजदीकियों की कई खबरें सामने आईं लेकिन किसी ने भी इस पर खुलकर अपना पक्ष नहीं रखा। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने अपने करियर पर अधिक ध्यान देने का फैसला किया और अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
sidharth alia
वरुण धवन
इन सभी लोगों के अलावा आलिया भट्ट का नाम वरुण धवन के साथ भी जोड़ा गया है। बता दें कि आलिया और वरुण कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं। हालांकि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं थी। क्योंकि वरुण धवन, नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Alia Bhatt - फोटो : Instagram
अर्सलान
नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो में आलिया भट्ट ने खुलासा किया था कि अर्सलान उनका ब्वॉयफ्रेंड रह चुका है।  आलिया ने कहा- अर्सलान मेरा पहला ब्वॉयफ्रेंड था। वो बहुत स्वीट लेकिन पोजेसिव था, वो चाहता था कि मैं कुर्ता और जींस ही पहनूं।' इसके आगे आलिया ने कहा था- मैं उसको स्नैपचैट पर फॉलो करती हूं, वो हमेशा जिम में ही रहता है। फिलहाल वो ग्राफिक डिजाइनिंग कर रहा है और खुश है।'

पढ़ें: VIDEO: हिमेश रेशमिया का गाना गा रहा था ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट, पत्नी ने मारा जोरदार थप्पड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें