Alia Bhatt
सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में एक दिलचस्प बात सुनने को मिली कि वह इसी साल रणबीर कपूर के साथ शादी करने वाली हैं। इस बात को हवा दी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। नेहा धूपिया ने अपने शो में जब मनीष मल्होत्रा से सवाल पूछा कि 2018 में बॉलीवुड के ऐसे कौन से दो लोग है जिनमें अफेयर हो सकता है। इस सवाल पर मनीष ने काफी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक हो सकते हैं। बता दें कि, मनीष मल्होत्रा आलिया भट्ट के काफी करीबी माने जाते हैं हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस तरह की किसी भी खबर से इनकार कर दिया था।